लीला नायडू

 

लीला नायडू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। लीला की पहली हिन्दी फिल्म है, अनुराधा। उनकी अन्य फिल्में है - हाऊसहोल्डर, ये रास्ते है प्यार के, बागी। उन्होंने अनेक वृतचित्रों का निर्माण भी किया।

मिस इंडिया लीला नायडू को एक अमरीकी पत्रिका वॉग (Vogue) ने लीला को विश्व की दस सबसे सुन्दर महिलाओं की सूची में सम्मिलित किया।

जन्म - लीला का जन्म 1940 को बम्बई, भारत में हुआ। इनकी शिक्षा जीनिवा, स्विट्जरलैंड और ऑक्सफर्ड के उत्कृष्ट स्कूल और यूनीवर्सिटी में हुआ।

माता - लीला की माता, डॉ. मार्थ मांग नायडू, एक स्विस-फ्रांसिसी मूल की महिला थी। वह एक पत्रकार थी। उन्हें भारतीय संस्कृति और इतिहास में विशेष रुचि थी। श्रीमति मार्थ के पिता एक बहुत बड़े व्यवसायी थे। इटली के फासिज्म शासक वेनितो मुसोलिनी ने कुछ समय तक लीला के नाना की फैक्टरी में नौकरी की थी।

पिता - लीला के पिता पत्तिपति रमैया नायडू एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। उनका जन्म चित्तूर, आंध्र प्रदेश भारत में हुआ। उन्हें बनारस विश्वविद्यालय के उच्च शिक्षा प्राप्त की और प्रसिद्ध वैज्ञानिक मैडम मेरी क्यूरी के निर्देशन में डॉक्टेरेट की पदवी प्राप्त की। उन्होने यूनिसेफ में वैज्ञानिक सलाहकार और बाद में टाटा समूह में कार्य किया।

फिल्मी जीवन - लीला की पहली हिन्दी फिल्म थी, अनुराधा (1962)। इस फिल्म के निर्देशक थे हृषिकेश मुखर्जी और मुख्य अभिनेता बलराज साहनी। फिल्म में संगीत दिया था प्रसिद्ध सितार वादक रवि शंकर ने।

लीला की अगली फिल्म थी - नितिन बोस की उम्मीद (1962)। इसमें मुख्य भूमिका में अशोक कुमार और जॉय मुखर्जी है।

आर. के. नय्यर की फिल्म, ये रास्ते है प्यार के (1963) में लीला ने एक चरित्रहीन महिला की भूमिका निभाई। फिल्म के मुख्य कलाकार है, सुनील दत्त और रहमान।

वर्ष 1963 में ही लीला ने इस्माइल मर्चेन्ट और जेम्स आइवरी की फिल्म, हाऊसहोल्डर में शशी कपूर के साथ काम किया। 

क्या आप जानते है, लीला ने राजकूपर के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

मृत्यु - 79 वर्ष की आयु में 28 जुलाई 2009, मुम्बई।




Comments